Breaking News

चंबल घाट पर नजर आए उदबिलाव

ितौडग़ढ़ के रावतभाटा में चंबल नदी किनारे शनिवार सुबह उदबिलाव अठखेलियां और शिकार करते नजर आए। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने इस नजारें को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया - रावतभाटा की स्वच्छ आबोहवा और चंबल का मीठा पानी ऊदबिलावों के लिए अनुकूल वातावरण है। वन विभाग की सख्ती और मछली शिकारियों पर रोक के कारण इस विलुप्तप्राय प्रजाति की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

No comments