राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्ट
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी। ठग सीबीआई, ईडी, एटीएस या आरबीआई अधिकारी बनकर फर्जी नोटिस व वारंट भेजते हैं और वीडियो कॉल पर डराते हैं। वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर, प्रोफेसर व सेवानिवृत्त अधिकारी निशाने पर। जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामले में एडवाइजारी जारी की है। साइबर ठग स्वयं को सीबीआई, ईडी, कस्टम या एटीएस का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी वारंट, सम्मन और नोटिस भेजते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पीडि़त को लगातार डराकर कमाई ठग लेते हैं। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए नागरिकों को संदिग्ध पुलिस, न्यायालय अथवा जांच एजेंसियों के नोटिस की वास्तविकता जांचने के लिए सीबीआई द्वारा अभय पोर्टल शुरू किया है।

No comments