Breaking News

'चुनाव लड़कर पछता रहा हूं', कांग्रेस की बाड़ाबंदी में निर्दलीय प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस की बाड़ाबंदी से वार्ड 22 के निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप मीणा के रात ढाई बजे अलवर लौटने से सियासत गरमा गई है। कुलदीप का आरोप है कि होटल में तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने चिकित्सक बुलाने के लिए कई बार कहा, लेकिन केवल आश्वासन मिलता रहा। बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने परेशान होकर परिवार को फोन किया। इसके बाद पुलिस के साथ घरवाले होटल पहुंचे और उन्हें वापस अलवर लेकर आए। हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग पुलिस के दम पर कुलदीप को जबरन उठाकर ले गए। पार्षदों के कैंप में वन विभाग के प्रवर्तन दल को भेजकर भी परेशान किया गया।

No comments