Breaking News

नंबर ब्लॉक करने पर भड़का बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, मां-भाई पर हमला

ाजस्थान के उदयपुर जिले में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड, उसकी मां व भाई पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी बॉयफ्रेंड ने खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर रूप से घायल चारों जने एमबी अस्पताल में भर्ती हैं। थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि बादरवाड़ा हाल खारोल कॉलोनी निवासी एक युवती अपनी मां और भाई के साथ किराए के कमरे में रहती है। युवती का दिनेश राजपूत से संपर्क रहा है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन, किसी बात को लेकर युवती ने युवक से संपर्क बंद कर दिया और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

No comments