Breaking News

अजमेर- भाजपा प्रत्याशी पुष्कर रिसॉर्ट में पहुंचे:कांग्रेस प्रत्याशी आज जाएंगे

अजमेर नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद ही अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ने कुछ प्रत्याशियों की देर रात बाड़े बंदी कर ली और इनको पुष्कर ले गए हैं। वहीं कुछ को आज सुबह लेकर गए है। ये सभी प्रत्याशी पुष्कर के एक रिसोर्ट में है। वहीं कांग्रेस ने आज दोपहर को सभी को बुलाया है और उसके बाद उनकी बाड़ेबंदी होगी। मतदान समाप्ति के बाद दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों से चर्चा भी की। दोनों ही पार्टी न केवल अपने उम्मीदवारों बल्कि जीतने की संभावना वाले निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी फोकस किया है।

No comments