बीकानेर में अनूपगढ़ के रामदेवरा पद यात्री की मौत
बीकानेर के शोभासर टोल नाके से करीब 400 मीटर आगे अनूपगढ़ रोड पर शनिवार सुबह रामदेवरा जा रहे एक पैदल यात्री का शव मिला। वह रात में सेवा समिति के टेंट के पास विश्राम करने के लिए सोया था। सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान रेखा राम पुत्र सहीरामनिवासी वार्ड नंबर 5, एसजेएम-1, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी। रेखा राम रामदेवरा यात्रा पर पैदल जा रहा था। अनूपगढ़ से वो बीकानेर तक करीब सवा सौ किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुका था।

No comments