Breaking News

विदाई से पहले मानसून फिर सक्रिय, 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

विदाई से पहले मानसून एक बार फिर राजस्थान में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों के कुछ और भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और कृषि उपज मंडी को खुले में अनाज न रखने और अनाज को भीगने से बचाने की विशेष सलाह दी है।

No comments