पीएम मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले बड़ा कदम: 6 साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आगमन के बीच दोनों देशों के संबंधों में एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ देखने को मिला है। चाइना सदर्न एयरलाइंस ने लगभग 6 सालों के लंबे अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच अपनी सीधी यात्री उड़ान सेवाएं औपचारिक रूप से फिर से शुरू कर दी हैं।
चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच अपनी नियमित यात्री हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रही है। कोविड-19 महामारी और सीमा विवाद के बाद से यह सेवा पिछले छह वर्षों से बंद पड़ी थी।

No comments