Breaking News

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, समाधि दर्शन को लगी लंबी कतारें

ोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए इन दिनों रामदेवरा में अपूर्व आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बाबा रामदेव के जयकारों से पूरा रामदेवरा गुंजायमान नजर आया। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचकर समाधि दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामदेवरा में भादवा मेले का अनौपचारिक रूप से आगाज होता दिखाई दे रहा है। सुबह से ही समाधि परिसर की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

No comments