राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय! भरतपुर-जयपुर संभाग में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2-3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। 4 सितंबर से 7 सितंबर के दौरान बरसात का दायरा और बढ़ कर भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग तक पहुंच जाएगा। जहां मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कोटा संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज और कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

No comments