Breaking News

जयपुर के चिडिय़ाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर शिवाजी के हमले में महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार महिला मजदूर टाइगर के एन्क्लोजर के अंदर चली गई थी। इस घटना के बाद बायोलॉजिकल पार्क में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां देश के सबसे ज्यादा यंग टाइगर मौजूद हैं, जिनमें दो व्हाइट टाइगर भी शामिल हैं।

No comments