सोने का भाव 3 हफ्ते के निचले स्तर पर
सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर सोना करीब 2,000 रुपये फिसला है और चांदी 3,549 रुपये टूटकर कारोबार कर रही है. मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दर बढऩे की आशंका से सोने पर दबाव बना हुआ है. अब बाजार की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और फेड के अगले रुख पर है, जिनका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है.

No comments