Breaking News

निकाय चुनाव: 54 हजार से ज्यादा नामांकनों की स्क्रूटनी आज:दोपहर 3 बजे बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर

राजस्थान में 309 नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 309 निकायों के 10 हजार 245 वार्डों में 43 हजार 223 लोगों ने 54 हजार 339 नामांकन पत्र भरे हैं। आज सभी रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच की जाएगी। साथ ही उन नामांकन पत्रों को खारिज किया जाएगा, जो एक ही अभ्यर्थी के जरिए एक से ज्यादा भरे गए हैं। दोपहर 3 बजे तक चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद पता चलेगा कि किस निकाय में कौन-कौनसे उम्मीदवार चुनाव लडऩे के योग्य हैं।

No comments