राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के कॉल सेंटर पर मारी रेड
राजस्थान के डीग जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक तीन मंजिला इमारत में चल रहे हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान राजस्थान पुलिस ने 31 युवकों और 33 युवतियों समेत कुल 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों को रेस्क्यू कराया है।
यह गिरोह खुद को एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी बताकर राजस्थान के लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर रहा था।

No comments