Breaking News

चित्रकूट में बाढ़ से 80 मकान गिरे:बिहार में पुल के ऊपर से 2 फीट पानी बहा

यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। बिहार के जहानाबाद में दरधा नदी में अचानक पानी आने के कारण जाफरगंज पुल के ऊपर 2 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है।

No comments