Breaking News

मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की उच्च आर्थिक विकास दर को लेकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा, ऊंची आर्थिक विकास दर के आंकड़ों से देश खुशियों से भर गया है. लेकिन भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं. देश ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है. हमें इस गति को बनाए रखना है. विदेशों की यात्रा घूमने-फिरने के लिए जाते हैं तो नहीं करना चाहिए. शादी के लिए अगर विदेश जाते हैं तो नहीं जाना चाहिए. मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।Ó इससे पहले 11 मई को भी मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

No comments