Breaking News

गोगामेड़ी ऊंट मेले में विभिन्न नस्लों के ऊंटों का आगमन

उत्तर भारत का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला शुरू हो गया है। इस मेले में गुरु गोरखनाथ और गोगाजी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले के साथ ही आयोजित ऊंट मेले में विभिन्न नस्लों के ऊंटों की आवक भी शुरू हो गई है नोहर तहसील के कई गांवों से ऊंट पालक अपने ऊंट लेकर गोगामेड़ी पहुंच रहे हैं। मेले में पशुपालकों और खरीदारों की चहल-पहल देखी जा रही है। पिछले 30 वर्षों से ऊंट मेले में आ रहे मोहनलाल भोपा ने बताया कि फिलहाल ऊंटों की खरीददारी धीमी है। हालांकि, आगामी दिनों में मेले में पशुओं की संख्या बढऩे के साथ खरीददारी में भी तेजी आने की संभावना है।

No comments