जयपुर मे 2500 सफाई कर्मचारियों ने की विशेष सफाई
मानसून के दौरान शहर में बढऩे वाली गंदगी, जलभराव और मौसमी बीमारियों की संभावना को देखते हुए नगर निगम जयपुर ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है जो 7 सितंबर तक 6 चरणों में चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आज शहर के विद्याधर नगर और मुरलीपुरा जोन में 2500 सफाईकर्मी मैदान में उतरकर एक हजार जेसीबी, हूपर और संसाधनों की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम द्वारा शुरू इस अभियान में सामान्य सफाई के साथ गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स गंदगी वाले चिन्हित स्थानों, सड़क किनारे, डिवाइडर, मीडियन और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की।

No comments