Breaking News

अगस्त में सूखा रहा राजस्थान, अब सितंबर में भी कम बारिश के संकेत

ाजस्थान में बारिश का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला रहा। पूरे महीने प्रदेश में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। अगस्त में सामान्य तौर पर करीब 155 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस साल महज 66.2 एमएम पानी बरसा। वर्ष 2015 से 2025 के आंकड़ों को देखें तो यह अगस्त में दर्ज हुई दूसरी सबसे कम बारिश है। मौसम विभाग ने सितंबर को लेकर भी राहत की बड़ी उम्मीद नहीं जताई है। विभाग के अनुसार इस महीने भी प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि इसी बीच 2 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिसके तहत अलग-अलग जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

No comments