पायलट ने स्टूडेंट से कहा-राजनीति में नहीं आना, पढ़ाई करना
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को ट्रेन से एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। वीरेंद्र धाम हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के साथ उन्होंने ब्रेकफास्ट किया और बातचीत की। बच्चों ने भी खुलकर अपने परिवार और हॉस्टल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पायलट ने एक स्टूडेंट से कहा- राजनीति में नहीं आना है, पढ़ाई करके अफसर बनना है। यह सुनकर बच्चे और पायलट दोनों हंसने लगे।
मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि वीरेंद्र धाम शिक्षा का ऐसा केंद्र बना है, इसे देखकर उन्हें बहुत खुशी है। यहां सभी नौजवान पढ़ाई और कोचिंग कर रहे हैं और एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

No comments