राजस्थान पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी की नई तारीख 23-24 सितंबर
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम के हस्ताक्षर से जारी एक पत्र से साफ कर दिया गया है कि पंचायती राज चुनाव को लेकर आरक्षण की लॉटरी की अब नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। अब आरक्षण लॉटरी 23 एवं 24 सितंबर को जिला और उपखंड स्तर पर जारी आदेश के अनुसार निकाली जाएगी।
शासन सचिव डॉ. जोगाराम की ओर से जारी ताजा आदेश के मुताबिक, प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के निर्देशन में 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्यों, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया होगी।

No comments