Breaking News

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज आ गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर री-पोलिंग हुई थी वहां कांग्रेस को जीत मिली है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। आज हुई वोटों की गिनती में वार्ड 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड 18 से वंदिता 181 मतों के अंतर से, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 मतों के अंतर से और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की

No comments