Breaking News

जयपुर- त्रिपोलिया बाजार की 20 दुकानों में भीषण आग:दूर तक दिखा धुआं, इलाके की बिजली काटी

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान में आग लगी थी। धीरे-धीरे 20 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें शामिल हैं। आग की लपटें और धुआं सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक दिखाई दे रहा था। जहां आग लगी, वहां से कुछ ही दूरी पर माणक चौक थाना है। धुआं उठता देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

No comments