Breaking News

अटल भूजल योजना की 156 करोड़ रुपये की रुकी सब्सिडी होगी जारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए अटल भूजल योजना की 156 करोड़ रुपये से अधिक की लंबित सब्सिडी राशि जारी करने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार द्वारा योजना बंद किए जाने के बाद किसानों का भुगतान अटक गया था. अब राज्य सरकार यह भुगतान राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से करेगी. इससे 17 जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि पात्र किसानों के खातों में जल्द ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.

No comments