जयपुर में बनेगा पहला वर्टिकल ई-बस डिपो
राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए लगातार प्रयास जारी है. इसी कड़ी में पचार में 10,000 वर्गमीटर जमीन पर बहुमंजिला ई-बस डिपो बनाया जाएगा. जमीन आवंटन को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी है और इसका स्वामित्व जेडीए के पास रहेगा. वर्टिकल डिजाइन के जरिए कम जमीन में बस पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस यार्ड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. नए डिपो से कालवाड़ रोड और आसपास के ग्रामीण इलाकों की सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होने की संभावना है. जोबनेर, माचवा, हाथोज, धानक्या समेत आसपास के क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सकता है. पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर के लिए 450 इलेक्ट्रिक बसें निर्धारित हैं.

No comments