Breaking News

वायुसेना के युद्धाभ्यास से बढ़ी पाकिस्तान की घबराहट, सीमा पर गश्त तेज

भारतीय वायुसेना के 21 सितंबर से सात अक्तूबर तक प्रस्तावित बड़े युद्धाभ्यास की तैयारी से पाकिस्तान की धड़कन बढ़ गई है। पश्चिमी सीमा पर प्रस्तावित अभ्यास के बीच पाकिस्तानी सेना और वायुसेना ने एलओसी से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक अपनी गतिविधि तेज कर दी हैं। लड़ाकू विमानों की गश्त बढ़ाने के साथ अतिरिक्त सैनिकों को अग्रिम इलाकों में भेजा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान ने एलओसी के करीब आतंकी ढांचे को भी सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पुराने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों को अग्रिम चौकियों के आसपास तैनात किया जा रहा है।

No comments