स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक सुभाषित संदेश शेयर किया। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 18 के श्लोक 45 का जिक्र किया और उसका अर्थ समझाया।
उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए बताया, जो मनुष्य अपने-अपने स्वाभाविक कर्मों में तत्पर रहते हैं, वे परम सिद्धि को प्राप्त करते हैं। इसलिए अपने कर्मों में लगे मनुष्यों को यह अवश्य सुनना और जानना चाहिए कि अपने कर्मों का पालन करते हुए परम सिद्धि किस प्रकार प्राप्त की जाती है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विभिन्न ग्रंथों के श्लोकों और उनके जीवन में महत्व को साझा करते रहते हैं।

No comments