Breaking News

इंडियन कोस्ट गार्ड का अरब सागर में बड़ा 'ड्रग्स ऑपरेशनÓ, 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक ईरानी नाव को रोका और लगभग 526 ड्रग्स जब्त की है। इसमें मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं। बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। कोस्ट गार्ड के अनुसार, ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल थे, और नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। कोस्ट गार्ड ने कहा कि उसके कर्मियों ने समुद्र और हवा से मिलकर निगरानी की, संदिग्ध नाव का पीछा किया और नाव पर चढऩे से पहले उसका तेज़ी से पीछा किया।

No comments