इंदिरा गांधी नहर से किसानों को 5 बारी पानी
राजस्थाान सरकार ने बांधों में उपलब्ध जल की स्थिति और जैसलमेर में आयोजित जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद किसानों को 27 जनवरी 27 तक पांच बारी पानी देने का निर्णय किया है। खाजूवाला सहित प्रथम चरण के अनेक क्षेत्रों में किसान इन दिनों आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में नहर विभाग ने पानी की उपलब्धता कम होने के बावजूद पांच बारी पानी देने की घोषणा की है।
उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 41.11 प्रतिशत पानी आने की संभावना के आधार पर किसानों को कुल पांच बारियां सिंचाई पानी उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बनाया गया है।

No comments