सूरत से राजस्थान जा रही बस वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी, 5 लोगों की मौके पर मौत
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर आज बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बस में सवार अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'साई दर्शन ट्रैवल्सÓ की लग्जरी बस सूरत से यात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही थी।

No comments