Breaking News

आग से झोंपड़ी खाक:कपड़े, पलंग और 3 क्विंटल बाजरा सहित 95 हजार का नुकसान

फलोदी के आऊ क्षेत्र की एक ढाणी में अचानक आग लगने से झोंपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब 95 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना खातेदार पोकरराम पुत्र खेताराम नायक की ढाणी में हुई। आग लगने से उनकी झोंपड़ी, रसोई के लिए बना पड़वा और घरेलू सामान भी जल गया। परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

No comments