Breaking News

अलवर में फुहारें पड़ रही, घने बादल छाए

अलवर जिले में आज गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। शहर समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर केवल फुहारें पड़ रही हैं। सुबह से बदले मौसम के कारण तापमान में नरमी महसूस होने लगी है और मौसम सुहावना हो गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे थे।

No comments