Breaking News

सैलरी 11 हजार, टारगेट लाखों की ठगी:फंसाने के लिए देते थे लिखित स्क्रिप्ट

ीग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से 64 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 31 युवक और 33 युवतियां थीं। ये लोग खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने और दूसरी बैंक सुविधाओं का झांसा देकर ओटीपी, सीवीवी, पैन कार्ड, जीमेल आईडी, जन्मतिथि और केवाईसी जैसी सीक्रेट जानकारी चुरा लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि 3 साल ये खेल चल रहा था। 11 से 15 हजार रुपए के बदले इन युवाओं को रोज लाखों की ठगी का टारगेट दिया जाता।

No comments