ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो की मौत, 13 घायल; गोगामेड़ी दर्शन को राजस्थान जा रहे थे
राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे इटावा के श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप में देर रात सिरसागंज गुराऊ टोल के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भिजवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इटावा से गोगामेड़ी दर्शन के लिए 22 श्रद्धालु जा रहे थे। गुराऊ टोल से पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए चालक ने पिकअप को रोका था।

No comments