जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, 30 वर्करों ने भागकर जान बचाई
जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग गई। करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह करीब 9 बजे अचानक लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग काफी भड़क गई है, जिससे इसे बुझाने में दिक्कत आ रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

No comments