Breaking News

जयपुर की 15 मॉडल्स थाईलैंड कॉट्योर शो में करेंगी रैम्पवॉक

पटाया में 17 सितंबर को इंटरनेशल फैशन शो का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एलीट मिस राजस्थान से जुड़ी 15 मॉडल्स रैम्पवॉक करती नजर आएंगी। थाईलैंड कॉट्योर शो सीजन-3 में मॉडल्स अंतरराष्ट्रीय रनवे पर भारतीय फैशन, संस्कृति और आधुनिक ग्लैमर का संगम पेश करेंगी। शो का निर्देशन फैशन इंडस्ट्री से जुड़े गौरव गौड़ करेंगे। आयोजन के जरिए राजस्थान की मॉडल्स को अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। थाईलैंड कॉट्योर शो सीजन-3 में दो विशेष फैशन सीक्वेंस मुख्य आकर्षण रहेंगे। पहला सीक्वेंस तविश ब्रांड का वेस्टर्न वियर होगा।

No comments