हिमाचल में खड्ड में फंसे राजस्थान के 6 श्रद्धालु: चेतावनी के बावजूद नहाने में उतरे
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के बाणगंगा घाट के पास राजस्थान के छह श्रद्धालु खड्ड के बीचो-बीच फंस गए। इससे उनकी जान खतरे में पड़ गई। वे खड्ड के बीच नहाने गए थे। इसी दौरान ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद खड्ड में पानी का लेवल अचानक बढ़ गया।
करीब पौने घंटे की कोशिश के बाद फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने बाणगंगा घाट पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन श्रद्धालु इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर खड्ड के बीच नहाने चले जाते हैं।

No comments