गोल्ड-सिल्वर में जोरदार उछाल, सोना 1.53 लाख के पार; चांदी 3800 महंगी
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। ग्लोबल बाजार में बुधवार को गोल्ड में करीब 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि चांदी में करीब 2 प्रतिशत की ताबड़तोड़ तेजी आई।
वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही 1289 रुपए महंगा होकर 1,53,419 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर चला गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3870 रुपए महंगी होकर 2,35,988 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर पहुंच गई।

No comments