चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत
पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत हो गई। वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव मंगलवार सुबह घर पर थे। उनके घर जीत की बधाई देने वाले पहुंच रहे थे।
इस दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। परिवार और वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

No comments