राजस्थान में सबसे गर्म शहर जैसलमेर, तापमान 40 डिग्री पहुंचा
जैसलमेर में मानसूनी बादलों की बेरुखी और कमजोर गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर तीखा हो गया है। इसके साथ ही जैसलमेर इन दिनों प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां लगातार चढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आसमान में सुबह से ही बादलों की आवाजाही तो बनी रहती है, लेकिन बिना बरसे ही बादलों के आगे निकल जाने के कारण जिलेवासियों को राहत की बजाय भीषण गर्मी, चुभती धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर की तेज धूप ने आमजन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है, जिससे सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

No comments