Breaking News

झालावाड़ के चार गांवों में भूकंप के झटके, मकानों में आई दरारें

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक आए भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई। धरती हिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घबराकर घरों से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। भूकंप के झटकों का सबसे ज्यादा असर नोलाई पंचायत क्षेत्र के गांवों में देखने को मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, भूकंप के इन झटकों के कारण कुछ कच्चे और पक्के मकानों में दरारें आने की सूचना है। अचानक आई इस आपदा के बाद गांवों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

No comments