पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस लेना जरूरी:आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
दौसा के लवाण में दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए कारोबारियों को बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आज 15 सितंबर से 27 सितंबर शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे।
लवाण के जो कारोबारी पटाखे बेचना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा में जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख निकलने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे आवेदन खुद ही रद्द हो जाएंगे।

No comments