Breaking News

नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले

यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर ्रष्ट बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल है। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला।

No comments