Breaking News

पाली में 1 करोड़ लोग एक साथ गाएंगे 'वन्दे मातरम'

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरमÓ के 150वें वर्ष के अवसर पर देशभर में 25 सितंबर को 'नमामि भारतमÓ अभियान के तहत 25 हजार स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ वंदे भारतम् का सामूहिक गान कर रिकॉर्ड बनाएंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान इसका आयोजन कर रही है। आयोजन को एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के समक्ष रिकॉर्ड प्रमाणित कराने के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक गायन के साथ 'वंदे मातरमÓ की ऐतिहासिक यात्रा पर परिचर्चा, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों की सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

No comments