Breaking News

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 25 सितंबर को सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है सैलरी और पेंशन

बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर महीने का भुगतान तय समय से पहले मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्रालय ने सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को सितंबर महीने की सैलरी 25 सितंबर को ही जारी करने की सलाह दी है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की सितंबर 2026 की सैलरी भी 25 सितंबर को एडवांस में जारी किए जाने की बात कही गई है।

No comments