Breaking News

किशोर के हाथ से मोबाइल लेकर भागे बदमाश

अजमेर जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े नाबालिग से मोबाइल छीन ले गए। मोबाइल के कवर में 8 हजार रुपए रखे थे। किशोर फ्रामजी चौक पर दुकान की सीढिय़ों पर बैठकर मोबाइल पर कुछ देख रहा था। दोनों बदमाश तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपियों की बाइक और उसका नंबर भी नजर आ रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments