तेज बारिश-हवा से बाजरे की फसल पर संकट:खेतों में खड़ी फसल गिरने की आशंका
धौलपुर के विरौंधा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मौसम अचानक बदल गया। तेज बारिश और हवा चलने से किसानों के खेतों में खड़ी बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इससे किसान काफी चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि तेज बारिश के साथ हवा चलने से बाजरे की फसल गिरकर नष्ट हो जाएगी। इससे उन्हें भारी नुकसान होगा। किसानों ने बताया कि उन्हें हर साल ऐसे नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वे कर्ज में डूब जाते हैं और कभी तरक्की नहीं कर पाते।

No comments