गुलमर्ग को बचाने की बड़ी पहल, पॉलीथीन लेकर नहीं जा सकेंगे पर्यटक
कश्मीर की जन्नत कहे जाने वाले गुलमर्ग की खूबसूरती पर प्लास्टिक और गंदगी का ग्रहण लगता जा रहा है। लगातार बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। गुलमर्ग-टंगमर्ग रोड पर जल्द ही एक एंटी-पॉलीथीन चेकपॉइंट स्थापित किया जाएगा, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग होगी।
टंगमर्ग के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर फीरोज अहमद ने बताया कि इस चौकी का मकसद गुलमर्ग में पॉलीथीन और प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रवेश को पूरी तरह से रोकना है।

No comments