डाबला स्टेशन से गुजरने वाली 2 ट्रेनें फिर बहाल:दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 5 और 6 सितंबर को चलेगी
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द की गई दो ट्रेन सेवाओं को उत्तर पश्चिम रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। इससे पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन से होकर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 5 और 6 सितंबर 2026 को दिल्ली से रींगस के लिए दो फेरे लगाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस 6 और 7 सितंबर 2026 को रींगस से दिल्ली के लिए दो फेरे लगाएगी।

No comments