Breaking News

नागौर में सास के सामने चुनाव लड़ रहीं दो बहुएं

नागौर निकाय चुनाव में वार्ड 22 का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां कांग्रेस से चुनाव लड़ रहीं सास मुनि सोलंकी के सामने परिवार की दो बहुएं बेबी सोलंकी और रेखा सोलंकी निर्दलीय मैदान में उतर गई हैं। तीनों एक ही परिवार से जुड़ी हैं और अब वोट के लिए अपने-अपने तरीके से प्रचार कर रही हैं। ऐसे में वार्ड 22 में सास और दो बहुओं की चुनावी टक्कर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

No comments